पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी हम सभी का जीवन होगा सुरक्षित। चेयरमैन नरेंद्र सिंह नेगी
पालिका के न्यायमवाला ऑक्सीजन पार्क खेल मैदान में हरेला पर्व पर पालिका ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान।
डोईवाला 16 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के अंतर्गत वार्ड नंबर 16 न्यायमवाला ऑक्सीजन पार्क खेल मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फलदार एवं औषधि के पौधों का रोपण किया गया।

इस मौके पर उत्तराखंड किसान एकता मंच कबअध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह सिंह राणा, मंच के महासचिव दर्पण बोरा, प्रेम पांचाल, सभासद रियासत अली, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सुरेंद्र कुमार आदि नगर पालिका कर्मचारी मौजूद थे।
Verma doi



