Blog

झबरावाला में सार्वजनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण, ग्रामवासियों को मिली बड़ी सौगात, (4 लाख की लागत से बने मिलन केंद्र का उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही व्यापक सहभागिता)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत झबरावाला में मा दुर्गा मंदिर के समीप नवनिर्मित सार्वजनिक मिलन केंद्र कक्ष का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह सार्वजनिक मिलन केंद्र ₹4 लाख की लागत से सहायक निधि से निर्मित किया गया है, जिससे ग्रामवासियों को बैठकों, सामाजिक आयोजनों एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त और स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव में बुनियादी व सामुदायिक सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। झबरावाला में बना यह सार्वजनिक मिलन केंद्र ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी प्रकार के विकास कार्य निरंतर किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ग्रामवासियों ने सार्वजनिक मिलन केंद्र के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और इसे गांव के सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, किशन सिंह नेगी, प्रताप सिंह बिष्ट, आषाढ़ सिंह बिष्ट,त्रिपन सिंह, दीवान सिंह मनमोहन नौटियाल विक्रम नेगी आदि के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button