Blog

धराली आपदा से फंसे 36 लोगों को रविवार को वायु सेना के विमान से पहुंचाया गया देहरादून जौलीग्रांट।

उत्तरकाशी धराली से अब तक 206 यात्रियों को लाया जा चुका है जौलीग्रांट।

खबर को सुनें

डोईवाला 10 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा के कारण फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। रविवार को 36 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट पहुंचाया गया। उत्तरकाशी से अभी तक 206 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है।


जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यो में जुटी है। रेस्क्यू कार्यो के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता सहित तहसील और ब्लाक के तमाम अधिकारी व कार्मिक तैनात है।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button