Blog

डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों के बढ़ेंगे अवसर। सांसद त्रिवेंद्र रावत (चार राजकीय विद्यालयों को मिले 32 कंप्यूटर, विधायक गैरोला बोले- तकनीकी शिक्षा समय की जरूरत)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में पहल की गई है। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बड़ासी में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून जनपद के चार राजकीय विद्यालयों को 8-8 कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डिजिटल शिक्षा से विद्यार्थियों के सीखने और आगे बढ़ने के अवसर बढ़ेंगे। कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों की पढ़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऑनलाइन शैक्षिक संसाधनों का उपयोग कर विद्यार्थी अपने ज्ञान को और व्यापक कर सकते हैं।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि तकनीकी शिक्षा समय की जरूरत है। विद्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है।

कार्यक्रम में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बड़ासी, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सभावाला, राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय सौड़ा सरोली और राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज अजबपुर कलां को कंप्यूटर वितरित किए गए।

विद्यालय के प्रवक्ता गिरीश चंद्र घिल्डियाल की पहल पर चार विद्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया था। इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन शैक्षिक संसाधनों से जुड़ने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में दायित्वधारी डॉ. राजेंद्र अस्थवाल, आधारशिला संस्थान के सचिव नरेश चंद्र घिल्डियाल, एसएमसी अध्यक्ष सुरजीत मनवाल, प्रधान राहुल मनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद मनवाल समेत जनप्रतिनिधि, शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button