अभाविप ने छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशी किए घोषित। (दीपक नौटियाल अध्यक्ष, रोहन पाल उपाध्यक्ष और प्रिंस शर्मा सचिव पद के प्रत्याशी)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई डोईवाला ने शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नगर मंत्री गौरव बिजल्वाण ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि छात्रहित, परिसर विकास और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
अभाविप की ओर से अध्यक्ष पद पर दीपक नौटियाल, उपाध्यक्ष पद पर रोहन पाल, सचिव पद पर प्रिंस शर्मा, सहसचिव पद पर वंशिका, कोषाध्यक्ष पद पर पलक और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर प्रियांशु कृषाली को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
नगर मंत्री गौरव बिजल्वाण ने कहा कि परिषद छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और महाविद्यालय के विकास के लिए कार्य करने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने विद्यार्थियों से अभाविप के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।



