डोईवाला में हरीश रावत के स्वागत को उमड़ा कांग्रेसियों का उत्साह। (माजरी चौक पर फूल-मालाओं से स्वागत, मणिमाई मंदिर में किए दर्शन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत के रविवार को डोईवाला पहुंचने पर माजरी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। हरीश रावत के आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
स्वागत के बाद हरीश रावत ने कांग्रेसजनों के साथ लच्छीवाला स्थित मां मणिमाई मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि हरीश रावत का संघर्ष और जनसेवा का राजनीतिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनका डोईवाला आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और नई ऊर्जा का अवसर है।
प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत के अनुभव और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है। उनके डोईवाला आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।
इस दौरान डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



