Blog

लोकतंत्र को मजबूत करने का माध्यम है एसआईआर अभियान, महेंद्र भट्ट (भानियावाला में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता और तेज कर दी है। भानियावाला में डोईवाला मंडल की ओर से आयोजित शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की I

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची से ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संभव हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं, ताकि कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसआईआर का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और समय रहते मतदाता सूची से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराएं।

जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि एसआईआर अभियान भाजपा की सुविचारित और मजबूत संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से इस अभियान में जुटे और बूथ स्तर पर हो रहा कार्य संगठन की मजबूती को दर्शाता है। रावत ने विश्वास जताया कि इस अभियान से मतदाता सूची अधिक सटीक बनेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव आगामी चुनावों में साफ दिखाई देगा।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की जिम्मेदारी को गंभीरता से ले,मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर एसआईआर को लेकर कार्ययोजना के तहत का कार्य किया जाये,संगठन की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर पार्टी प्रत्येक अभियान को सफल बनाती है।

बैठक में एसआईआर की कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल,उषा कोठरी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, भाजपा वरिष्ठ नेता रामेश्वर लोधी,महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष अनीता गुरुंग,नितिन बर्थवाल,ईश्वर रौथान, योगी पंवार,केतन गुप्ता, सोनू गोयल, संतोषी बहुगुणा, कृष्णा तडियाल, गणेश उनियाल, चंद्र बल्लभ लाखेड़ा,अवतार सिंह सैनी, लच्छीराम लोधी, मनमोहन नौटियाल, आदेश पंवार, विक्रम नेगी, राकेश डोभाल, अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button