Blog

दो दिवसीय इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, (रॉयल बैडमिंटन अकैडमी में 17 विद्यालयों के खिलाड़ी मैदान में, अंडर-11 से अंडर-17 तक रोमांचक मुकाबले)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी स्थित रॉयल बैडमिंटन एकैडमी में 16 मई से दो दिवसीय इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Oplus_16908288
प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान रानीपोखरी सुधीर रतूड़ी एवं दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।

वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र चौहान ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का संतुलन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इंटर स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नींव रखती हैं और बच्चों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना सिखाती हैं।
प्रतियोगिता में कुल 17 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इनमें ज्ञानानंद स्कूल, विंटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, जॉर्ज पब्लिक स्कूल, एनडीएस पब्लिक स्कूल, हैप्पी होम मॉन्टेसरी स्कूल, दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अमर बूंद अकादमी, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, दून ग्रामर स्कूल, प्रेसीडेंसी स्कूल, दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, विवेकानंद स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसजीआरआर नरेंद्र नगर एवं सिपेट सीएसटीएस सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर देना और विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले पूरी खेल भावना और अनुशासन के साथ संपन्न कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button