Blog

प्रदेश के मुखिया से मुलाकात के बाद भी एयरपोर्ट विस्तार पर नहीं निकला समाधान।

कड़ाके की सर्दी भी नहीं डिगा सकी हौसला, अठूरवाला में धरना 42वें दिन भी जारी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भीषण ठंड के बावजूद अठूरवाला संघर्ष समिति का धरना 42वें दिन भी लगातार जारी रहा। एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित ग्रामीण सुबह से शाम तक धरना स्थल पर डटे रहे और सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग करते रहे। लोगों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन के बाद भी उनकी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनजीत सजवान ने बताया कि कुछ दिन पहले डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास से जुड़ी मांगों को स्पष्ट रूप से रखा था। इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार का लिखित आश्वासन या कार्रवाई सामने नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भी समाधान न निकलने से ग्रामीणों में निराशा और नाराजगी दोनों बढ़ रही हैं। संघर्ष समिति ने साफ किया कि वे विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों के साथ न्याय किए बिना कोई भी परियोजना स्वीकार्य नहीं होगी।
धरना स्थल पर युद्धवीर सजवान, राकेश नेगी, विमला, शीला, संतोषी, सिरा, सुशीला, खेम सिंह, दीपक, गोपाल, रविंद्र, राजपाल, सोनू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button