Blog

बैठक कर भाजपा कार्यकर्ता दे रहे हैं चुनावी रणनीति को धार – राजेंद्र तड़ियाल

भाजपा पदाधिकारी ने वार्ड नंबर 12 में बैठक कर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
चुनावी समर अभी कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं सभी राजनीतिक दल अपने-अपने अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं! इसी बीच भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 12 में बैठक कर चुनाव समीकरण का फीडबैक लिया! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव की रणनीति धार को दे रहे हैं जिससे अध्यक्ष प्रत्याशी सहित सभी 20 वार्डों की सभासद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो सके! वार्ड चुनाव प्रभारी रामकिशन ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव परिणामों को जीत में बदलना है! जिससे पिछली बार की हुई गलतियों को सुधरा जा सके! वार्ड नंबर 12 की भाजपा प्रत्याशी ममता देवी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार है उत्तराखंड में भाजपा की धामी सरकार है और सांसद भाजपा का विधायक भाजपा का है इसलिए क्षेत्र की सम्मानित जनता को नगर पालिका डोईवाला में भाजपा को जिताकर भेजे तभी क्षेत्र का विकास होगा।

Oplus_131072
बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष माजरी मंडल मनिंदर, पूर्व ग्राम प्रधान रवि पाल, भाजपा के युवा नेता रोहित छेत्री, भाजपा युवा मोर्चा के नेता सोनू गोयल, भाजपा ओबीसी मोर्चा की मंडल महामंत्री राममूर्ति ताई, भाजपा युवा नेता राकेश नौटियाल, रूही सैनी, अमृता शर्मा, आरती वर्मा, ईलम चंद, जयप्रकाश गुप्ता, सन्नी प्रियांशु कुमार, अमरलाल बालवीर तोमर लक्ष्मी राणा यशोदा देवी मदन आदित्य विनोद आदित्य आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button