Blog

यह बजट नहीं, जनता के जख्मों पर नमक है । जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आम बजट पर अपना बयान जारी करते हुए कहा की आम बजट पूरी तरह से दिशाहीन और जनविरोधी है। वित्त मंत्री का भाषण केवल आंकड़ों की बाजीगरी बनकर रह गया है, जिसमें हमारे जिले के युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी ठोस नहीं है।
शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन बजट में निजी क्षेत्र और सरकारी भर्तियों के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया। सरकार ने युवाओं को एक बार फिर ‘पकौड़ा अर्थव्यवस्था’ के भरोसे छोड़ दिया है ।
खेती की लागत दोगुनी हो गई है, खाद-बीज के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन इस बजट में न तो MSP की कानूनी गारंटी का जिक्र है और न ही किसानों की आय बढ़ाने का कोई प्रावधान।
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों से त्रस्त जनता को उम्मीद थी कि टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों को सरकार ने फिर से ठेंगा दिखा दिया है।
यह बजट स्पष्ट करता है कि मोदी सरकार केवल अपने चुनिंदा पूंजीपति मित्रों की तिजोरियां भरने में लगी है, जबकि गरीब और पिछड़ा वर्ग बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button