Blog

प्यासे कंठों के लिए पुण्य का कार्य, निर्जला एकादशी पर जल सेवा, (भीषण गर्मी में जगह-जगह मीठे जल की व्यवस्था)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भीषण गर्मी के डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रो में जल सेवा का सराहनीय आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं के सहयोग से नगर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न स्थानों पर मीठे जल की प्याऊ लगाई गई, जिससे राहगीरों, श्रमिकों, श्रद्धालुओं और आमजन को तेज धूप में बड़ी राहत मिली।
मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास ठंडा व मीठा जल उपलब्ध कराया गया। कई स्थानों पर शरबत, जल जीरा और नींबू पानी का भी वितरण किया गया I
मिल रोड निवासी प्रमोद महावर ने कहा कि निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जल सेवा करना सच्चे अर्थों में धर्म और मानवता की सेवा है। भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को मीठा व शीतल जल उपलब्ध कराकर आत्मिक संतोष मिलता है। इस तरह के सेवा कार्य समाज में सद्भाव, सहयोग और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।

माजरी ग्रांट वार्ड सभासद राहुल पाल ने कहा कि निर्जला एकादशी पर जल सेवा मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। इस तरह की सेवाओं से समाज में सहयोग, संवेदना और सकारात्मक संदेश फैलता है।

जल सेवा का लाभ लेने वाले नागरिकों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में इस प्रकार की पहल अत्यंत आवश्यक है।
इस दौरान नितिन सिंघल, मनीष सिंघल,राजकुमार पाल
सुशील पाल,धर्मेंद्र पाल
राजेश आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button