Blog

फसलों पर जंगली जानवरों का कहर, किसानों ने वन विभाग का दरवाजा खटखटाया। (मुआवजे के साथ फसल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाए जाने के विरोध में लच्छीवाला रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धामंदा को प्रस्ताव पत्र एवं ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और फसलों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

परवादून जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि जंगली जानवरों के आतंक से किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही वन विभाग को जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि किसानों को बार-बार नुकसान न उठाना पड़े।

ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि जंगली जानवर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के साथ ही जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

लच्छीवाला रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धामंदा ने कहा कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। फसल नुकसान और जंगली जानवरों की रोकथाम से संबंधित मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। किसानों को राहत दिलाने और समस्या के स्थायी समाधान के लिए विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, जसवीर सिंह, मीडिया प्रभारी गुरदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह,हरेन्द्र ,खालिद, मनजीत सिंह सहित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button