Blog

भाकियू टिकैत ने पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां। (नियुक्ति पत्र देकर किसानों के हित में काम करने का किया आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
गन्ना सोसाइटी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। परवादून जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नवनिर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति एवं पदोन्नति पत्र सौंपे गए I

जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके हितों के लिए संघर्ष करना संगठन की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में मनमीत सिंह को युवा तहसील अध्यक्ष, रणजीत सिंह को युवा ब्लॉक अध्यक्ष, अंकित कुमार, मुकुल राणा और रोहित कुमार को कार्यकारिणी सदस्य तथा राजेश सैनी को खैरी फर्स्ट कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, हरेंद्र बालियान, जसवीर सिंह, मीडिया प्रभारी गुरदीप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, खालिद और मनजीत सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button