Blog

क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं का लिया संज्ञान।

जंगलात चौकी, पुलिया, क्षतिग्रस्त पुस्ता और बरसाती नालों का किया व्यापक निरीक्षण; शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मारखम ग्रांट के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बुल्लावाला वार्ड नंबर 2 में स्थित पुरानी जंगलात चौकी की जर्जर अवस्था और उसके पुनर्निर्माण व सुधार की जरूरत पर अधिकारियों से चर्चा की।
वार्ड नंबर 3 में खेतों की सिंचाई के लिए सड़क से निकालकर पानी की समस्या का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिया निर्माण की मांग पर उन्होंने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया, ताकि पानी के बहाव से सड़क को नुकसान न पहुंचे और किसानों को राहत मिल सके।

विधायक ने बरसात से क्षतिग्रस्त पुस्ता तथा आटा चक्की के पास किसानों के खेतों को जोड़ने वाले मार्ग, जो वर्षा में बह गया था, का भी निरीक्षण करते हुए तत्काल मरम्मत की आवश्यकता जताई।
वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 5 में बरसाती नालों की वास्तविक स्थिति का औचक निरीक्षण कर संबंधित विभागों को साफ-सफाई, मरम्मत तथा सुरक्षा कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याएं जनता की दैनिक जरूरतों से जुड़ी हैं और सरकार इनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई कर जनता को राहत पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर राजकुमार राज, सुभाष , शिवप्रसाद सती,कुसुम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button