Blog

हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओ को कमला नेहरू पुरस्कार से किया सम्मानित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओ को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि एक छात्र की सफलता में उसके अभिभावक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल की आयशा सलीम, सीजेन अंजुम, सारा परवीन, नाहिद गुलशन, सना अंजुम इंटरमीडिएट की माही, चांदनी, शिदरा अंजुम, सुहाना को नगद धनराशि के चैक दिए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल शिक्षक आलोक जोशी अश्वनी गुप्ता रत्नेश द्विवेदी राजीव कंडवाल विवेक बधानी ओमप्रकाश काला अवधेश सेमवाल तेजवीर सिंह हिमांशु कश्यप श्यामानंद, मयंक शर्मा के अलावा साजिदा खातून, हमीदा खातून, कमला देवी, राजेश्वरी, सरवरी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button