एक वर्ष से फरार चल रहे शातिर स्मैक तस्कर को डोईवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे स्मैक तस्करी के मुख्य सरगना को बरेली,उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। आरोपी पिछले 1 वर्ष से फरार चल रहा था आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
मा0मुख्यमंत्री उतारखण्ड द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून अजय सिंह के निर्देशानुसार नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व नशा तस्करो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के क्रम मे कोतवाली डोईवाला,देहरादून द्वारा 18.5.24 को कुडकावाला बस्ती डोईवाला के पास चैकिग के दौरान अभियुक्ता ताहिरा खातून उर्फ छोटी पत्नी जाकिर हुसैन निवासी ग्राम नई बस्ती कुड़कावाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र-35 वर्ष से 259 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार कर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-169/24 धारा 8/21/27/29 NDPS ACT पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। मुकदमा उपरोक्त मे गिरफ्तार अभियुक्त ताहिरा से पूछताछ के दौरान जानकारी हुयी कि अभियुक्त द्वारा उक्त बरामद स्मैक जकरूदीन पुत्र सकरूदीन निवासी मजनूपुर कामुवा जिला बरेली उ0प्र0 से खरीदकर लाना बताया गया, जिसपर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त को नामजद किया गया।
डोईवाला पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत नामजद अभियुक्त जकरूदीन पर विवेचना प्रचलित करते हुए अभियुक्त की तलाश जारी कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये गये, अभियुक्त लगातार वर्ष 2024 से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश हेतु डोईवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त के सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गयी, परन्तु उक्त अभियुक्त शातिर प्रवृत्ती के होने के गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा।
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा विवेचक/चौकी प्रभारी हर्रावाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु योजना तैयार कर प्रभावी/सार्थक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, गठित टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर लाभप्रद सूचना संकलित करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर 25.11.2025 को अभियुक्त जकरूदीन पुत्र सकरूदीन निवासी मजनूपुर कामुवा जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष को झुमका चौक, बरेली, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि अभियुक्त द्वारा ही पूर्व मे भी मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त ताहिरा को 259 ग्राम स्मैक बेची गयी थी। पूछताछ मे जानकारी हुयी कि अभियुक्त व्यापक रूप से स्मैक की अवैध तस्करी करने मे संलिप्त है एवं भारी मात्रा मे पूर्व मे कई लोगो को अवैध स्मैक बेचता आ रहा है, परन्तु अभी तक पुलिस की गिरफ्त मे कभी नही आया। अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाश मे आये तथ्यो पर कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जी ही है एवं अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 रघुवीर कपरवाण-चौकी प्रभारी हर्रावाला
2- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
3-कानि0 दिनेश रावत
4-कानि0 आशीष राठी



