राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति योजना में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट के दो छात्रों का हुआ चयन।
डोईवाला राजेंद्र
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति योजना में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट के दो छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्रों को कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 वीं तक प्रत्येक वर्ष 15000 12000 व 10000 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विद्यालय के शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डोईवाला के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट के दो छात्रों विवेक व शौर्य रावत ने पास किया है उन्होने बताया की विद्यालय के छात्र लगातार पिछले 10 वर्षो से इस परीक्षा को उत्तीर्ण करके अपना परचम लहरा रहे है जनपद देहरादून के 156 छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसमें विकासखंड डोईवाला के 24 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है जिसमें दो छात्र माजरी ग्रांट विद्यालय के हैं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के खाते में प्रतिवर्ष इस छात्रवृत्ति की धनराशि डाली जाएगी इसे छात्रों को हर साल परीक्षा में 55% से ज्यादा अंक लाने होंगे भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय साधन से मेरिट छात्रवृत्ति योजना में 2008 से प्रारंभ की गई थी इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है जिससे कक्षा 8 के बाद विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति पर रोक लगाया जा सके।



