Blog

रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय में एसएमसी की पहली बैठक, छात्रों को मिली स्टेशनरी, (सत्र 2026-27 में शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति व विद्यालय विकास पर चर्चा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रामगढ राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 की विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद एवं एसएमसी के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला ने की। बैठक में विद्यालय विकास, छात्रों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अपार आईडी, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण तथा बुक बैंक के लिए पुस्तकों की सुरक्षित वापसी पर चर्चा हुई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर एक दानदाता द्वारा एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की स्टेशनरी छात्र-छात्राओं को वितरित की गई।

पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने कहा कि दानदाता का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और दी गई सामग्री छात्रों के शैक्षिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील करते हुए विद्यालय के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह सोलंकी ने कहा कि दानदाता का सहयोग छात्रों की पढ़ाई के लिए लाभकारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, घर पर पढ़ाई में सहयोग करने तथा निःशुल्क मिली पाठ्य पुस्तकों को सुरक्षित रखकर सत्र के बाद बुक बैंक हेतु लौटाने की अपील की।

बैठक में अक्षत सकलानी, सीमा, मीना घिल्डियाल, मधुलिका वीरेंद्र उनियाल, रूमा देवी, सरस्वती, जुलेखा, संजय, राजू, प्रमोद कुमार, भुनटुन दास, सीमा देवी, मनीषा पूजा, पूनम, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, लता, केशवर जहां, फराना, शमीमा, अंजू देवी तथा भोजन माताएं लक्ष्मी देवी, विमला देवी व नीलिमा थापा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button