Blog
लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाथी ने कार को मारी टक्कर कर में सवार चार व्यक्तियों ने भाग कर बचाई जान।
लच्छीवाला टोल प्लाजा के नजदीक गुरुवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक सड़क पार कर रहे हाथी ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार डोईवाला से देहरादून जा रही थी, कार परिवार के चार लोग सवार थे। हाथी ने कार का पिछला शीशा अपनी सूंड से तोड़ दिया। हालांकि कार में बैठे सभी लोग समय रहते बाहर निकलकर दौड़ पड़े और अपनी जान बचाने में सफल रहे।
लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर हाथियों की आवाजाही रहती है, जिसके कारण यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि टोल प्लाजा के पास वन विभाग कर्मचारी हमेशा तैनात रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि उस समय हाथी सड़क पार कर रहा था और टीम के आने तक वह जंगल की ओर चला गया। हम लगातार इस इलाके में निगरानी रखते हैं।



