Blog

सुस्वा का बढ़ता जलस्तर देख हरकत में पालिका, नदी तट पर बढ़ाई चौकसी, (संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारियों की तैनाती, हालात पर पल-पल की नजर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लगातार हो रही बारिश के बीच सुस्वा नदी का जलस्तर बढ़ने पर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए नदी तट से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। पालिका की टीमें लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही हैं और हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कर्मचारियों को नदी तट पर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित टीमों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार रखा गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बारिश के दौरान नदी किनारे जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button