Blog

स्वच्छ डोईवाला की दिशा में नगर पालिका का प्रयास, स्वच्छता चौपाल से बदलेगा व्यवहार, (आदर्श एनक्लेव चांदमारी में आयोजित स्वच्छता चौपाल, चार प्रकार से कूड़ा पृथक्करण की दी गई जानकारी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
निदेशक शहरी विकास निदेशालय एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से वार्डों में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आदर्श एनक्लेव चांदमारी में स्वच्छता चौपाल आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की टीम ने घर-घर जाकर परिवारों को कूड़े के चार प्रकार—गीला कचरा, सूखा कचरा, खतरनाक/घरेलू अपशिष्ट एवं सेनेटरी कचरा—का पृथक्करण करने की जानकारी दी। नागरिकों को बताया गया कि कूड़े का सही पृथक्करण स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए आमजन की सहभागिता बेहद जरूरी है। स्वच्छता चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक कर उनके दैनिक व्यवहार में बदलाव लाना नगर पालिका का उद्देश्य है।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार चार प्रकार से कूड़ा पृथक कर देगा तो कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण संभव होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छ डोईवाला के निर्माण में सहयोग करें।
नगर पालिका परिषद ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी स्वच्छता चौपाल आयोजित कर जन-जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा।
इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button