ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत डोईवाला पुलिस द्वारा आपस मे झगडा कर लोक-शान्ति भंग करने वाले 6 व्यक्ति को किया गिरफ्तार। (आपस में झगड़ा करने वाले 6 व्यक्तियो का धारा 170 बीएनएसएस मे किया चालान)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत डोईवाला पुलिस द्वारा आपस मे झगडा कर लोक-शान्ति भंग करने वाले तेलीवाड़ा के 6 व्यक्ति को किया गिरफ्तार। पुलिस ने आपस में झगड़ा करने वाले 6 व्यक्तियो का धारा 170 बीएनएसएस मे चालान किया।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा वर्तमान मे प्रचलित अभियान “ऑपरेशन प्रहार” मे निर्गत दिशा-निर्देशो के कम्र मे प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत असमाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही तथा संदिग्ध व्यक्तियो की प्रभावी चैकिंग कर जनपद मे कानून व शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के क्रम मे प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु कोतवाली डोईवाला क्षेत्र मे शान्ति व कानून व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु प्रभावी चैकिंग एवं असमाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही एवं उनकी नियमित निगरानी हेतु गस्त/पट्रोलिंग किये जाने हेतु अलग-अलग टीमे गठित की गयी ।
उपरोक्त अनुक्रम मे कोतवाली डोईवाला पुलिस को *दिनांक 9.06.2026 को 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम तेलीवाला, डोईवाला पर कुछ लोग आपस मे झगडा कर रहे है, प्राप्त सूचना की गम्भीरता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए डोईवाला पुलिस ग्राम तेलीवाला पहुंची तो पाया कि दो पक्षो मे आपसी विवाद होने के कारण मे लड-झगड रहे थे, जिस कारण इनके इस प्रकार झगडे करने से आने-जाने वाले एवं स्थानीय लोगो को काफी परेशानी व शर्मिन्दगी हो रही थी, पुलिस द्वारा उक्त दोनो पक्षो ने शामिल 1-दिलशाद 2-मेहताब अली 3-इरशाद अली 4-अमजद अली 5-जावेद अली 6- आलम मसूद को काफी समझाया गया परन्तु यह लोग नही माने। इनके इस कृत्य से कोतवाली क्षेत्र मे कानून व शान्ति व्यवस्था प्रभावित होने एवं उक्त व्यक्तियो द्वारा इस प्रकार आमजन के साथ लड-झगडकर किसी भी संगीन अपराध/घटना को अंजाम दिये जाने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत उक्त 06 लोगो को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
01- दिलशाद पुत्र मौ0 कासिम निवासी तेलीवाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र – 35 वर्ष
02- मेहताब अली पुत्र मौ0 यामीन निवासी तेलीवाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र – 32 वरर्ष
03- इरशाद अली पुत्र मौ0 कासिम निवासी तेलीवाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र – 31 वर्ष
04- अमजद अली पुत्र जमीर अहमद निवासी तेलीवाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र – 45 वर्ष
05- जावेद अली पुत्र इफ्तियाक अली निवासी तेलीवाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र- 30 वर्ष
06- आलम मसूद पुत्र सलीम अहमद निवासी तेलीवाला थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र – 29 वर्ष



