Blog

आने वाले चुनाव की मजबूत नींव है एसआईआर अभियान। राजेंद्र तडियाल (भानियावाला में भाजपा डोईवाला मंडल की मासिक बैठक, बूथ स्तर पर एसआईआर और चुनावी तैयारियों पर जोर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी डोईवाला मंडल की मासिक बैठक भानियावाला में मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को आने वाले चुनावों की तैयारी का आधार बताते हुए बूथ स्तर पर कार्ययोजना तय की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि एसआईआर अभियान से ही शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची तैयार होगी, जो निष्पक्ष और सशक्त लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में सफलता के लिए प्रत्येक बूथ पर घर-घर सत्यापन, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ना और अपात्र नामों को चिन्हित करना अत्यंत आवश्यक है।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के बल पर चुनावी मैदान में उतरती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान को जन-जागरूकता से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही युवा, महिला और नए मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा I

बैठक में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, मंडल मीडिया प्रभारी केतन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सोनू गोयल,मंडल महामंत्री आदेश पवार, मनमोहन नौटियाल, सभासद ईश्वर रोथान, अरुण सोलंकी,हिमांशु राणा, विनीत मनवाल संतोषी बहुगुणा प्रीति थपलियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button