डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पूर्व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का चुनाव में विजय होने के लिए आशीर्वाद लिया। Oplus_131072
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी को विजय भव: का आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है, यह किसी परिवार, जाति व वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है जो छोटे से छोटे समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। यही वजह है कि तीसरी बार चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बना है और इसी तरह सभी प्रतिभावान लोगों का पार्टी के अलग-अलग स्तरों से लेकर तक पहुंचना संभव होता जा रहा है! उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव में पार्टी के हित में कार्य करना है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, पूर्व ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, आदेश पवार,विपिन कोठारी, सुबोध नौटियाल के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।