भानियावाला से हिमालय चौक तक कांग्रेस का जनसंपर्क व संवाद अभियान।
डोईवाला के विकास के लिए किए ऐतिहासिक कार्य। मनवाल

डोईवाला अभय वर्मा राजेंद्र (वर्मा):
कांग्रेस के डोईवाला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी सागर मनवाल ने आज भानियावाला स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर हिमालय चौक तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रमुख कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
सागर मनवाल ने जनता से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा को जारी रखने के लिए कांग्रेस को समर्थन दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में डोईवाला को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष करतार नेगी,मनोज नौटियाल,बलविंदर सिंह,भव्य चमोला,मंजू जोशी,यशवंत गुसाईं, अब्दुल रजाक,सुनील सैनी,राकेश चौहान,मंजीत सजवान, कमल अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। Verma doi