संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का 648 वां गुरु पर्व बड़े धूमधाम से मनाया पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन
श्री गुरु रविदास जी के बताए हुए रास्ते पर आज समाज आगे बढ़ रहा है। गैरोला
डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): गुरुद्वारा भगत रविदास जी शेरगढ़ जाखन प्रबंधक कमेटी माजरीग्रांट की और से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 648 में प्रकाश पर्व पर पंच प्यारों की अगवाई में बैंडबाजों के साथ नगर कीर्तन निकालकर धूमधाम से मनाया गया। पंच प्यारों का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर हरबर्टपुर विकास नगर से आई साहिब बाबा अजीत सिंह गतका एकैडमी पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सब संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस मौके पर रामकिशन राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी, प्रदीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रणवीर सिंह, गुरदीप सिंह खेम सिंह, महेंद्र सिंह, किशन लाल,पत्रकार प्रीतम वर्मा, ऋतिक अग्रवाल,जावेद हुसैन के अलावा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। Verma doi



