Blog

डोईवाला मे खुलना चाहिए भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं की समस्या का होगा निवारण। नैथानी

खबर को सुनें

डोईवाला 12 फरवरी (राजेंद्र):
पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने डोईवाला मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा कार्यालय खोलने की मांग की है! पूर्व जिला मंत्री नैथानी ने कहा कि संगठन और चुनाव की बैठकों का दौर हमेशा चलता रहता है साथ ही केंद्र और राज्य के मंत्री एवं पदाधिकारी का डोईवाला आवागमन हमेशा लगा रहता है जिससे बैठक का कार्यक्रम अलग-अलग जगह पर करना पड़ता है भाजपा कार्यालय खुलने से सभी प्रकार की बैठक एक ही जगह कार्यालय में हो सकेगी! पूर्व प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि डोईवाला में भाजपा कार्यालय ना होने से कार्यकर्ताओ को समस्या का सामना करना पड़ता है भाजपा कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी संज्ञान लिया जा सकेगा! पूर्व सभासद पंकज शर्मा और मंडल कार्यकारिणी सदस्य सोनू गोयल ने भाजपा कार्यालय खोलने की पहल का स्वागत किया है उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है डोईवाला में कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए भाजपा कार्यालय होना बहुत जरूरी है! जिला मंत्री आशा कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद लोधी, मंडल मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष विनय जिंदल, विनीत मनवाल, सभासद ईश्वर रोथान, प्रकाश कोठारी, अंकित काला, संतोषी बहुगुणा, पूनम तोमर, हौसला पवार, आशा कोठारी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यालय खोलने की मांग की। verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button