Blog

मील पत्थर साबित होगा गांव चलो अभियान। महेंद्र भट्ट

स्कूल,मंदिर परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र पर चलाया स्वच्छता अभियान।

खबर को सुनें

डोईवाला 11 अप्रैल (राजेंद्र):
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका वार्ड नंबर 17 बूथ नंबर 149 सत्तीवाला मे गांव चलो बस्ती में चलाए गए अभियान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहुंचकर कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल, मंदिर परिसर और आंगनवाड़ी केंद्र पर स्वच्छता अभियान चलाया!

Oplus_16908288
अतिथि ने राम मंदिर के आंदोलन के दौरान मे जेल गए 10 कार सेवकों को सम्मानित किया! सत्तीवाला में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ समिति बैठक व ग्रामीणों के साथ चौपाल के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गांव चलो बस्ती चलो अभियान मील का पत्थर साबित होगा है | उन्होंने संबोधित करते हुए कहां कि प्रत्येक बूथ में आम जनमानस को यह बताने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद सनातन का रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है जो सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहे हैंIपालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों का जीवन खुशहाल हो रहा है जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री आवास,जन धन योजना, पीएम किसान,उज्जवला जैसी अनेक योजना चल रही है!
Oplus_16908288
कार्यक्रम संयोजक प्रतीक कालिया ने कहा कि यह अभियान भाजपा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने में सहायक होगा! इस मौके पर राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल,मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ईश्वर चंद अग्रवाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, कार्यक्रम सहसंयोजक उषा कोठारी, हरविंदर सिंह हंसी, राजेंद्र लोधी,संजीव लोधी,विशाल छेत्री, राम मूर्ति ताई,भूप सिंह, अशोक वर्मा, राकेश लोधी,मोहनलाल, मनोज कम्बोज, अवतार सिंह सैनी, रामनिवास, आनंद गुप्ता खेमचंद जगजीवन राम और बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे l
वही दूसरी ओर माजरी मंडल की ओर से मारखम ग्रांट बुल्लावाला में बूथ स्तर पर गांव चलो अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर गांव और बस्ती में जाकर भाजपा के इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और गरीब कल्याण योजनाओं की जनता को जानकारी दी! मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी और पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता पर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी हैI कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी,राजकुमार राज दीपक रावत, उत्तम रोथान, शिवप्रसाद सती, मीना नैथानी, कुसुम शर्मा कन्हैया चमोली, जयपाल पुंडीर लक्ष्मी गैरोला, दुर्गा प्रसाद, लोकमणी बलूनी, सीमा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button