Blog

प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध। डॉ अग्रवाल

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्राचीन सोमेश्वर मंदिर परिसर पर विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधे रोपे।

खबर को सुनें

डोईवाला ऋषिकेश 7 जून (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्राचीन सोमेश्वर मंदिर परिसर पर विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधे रोपे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर तुलसी, आंवला, नीम, आम, गिलोय आदि पौधे रोपे गए।

डॉ अग्रवाल ने पौधे रोपित कर कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है।

डॉ अग्रवाल ने कहा प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी गौरवशाली परम्परा है, जिसका प्रमाण वृक्षों की पूजा से मिलता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें मानव और प्रकृति के मध्य बेहतर सामंजस्य की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह दिवस साथ ही यह याद भी दिलाता है कि हम पर्यावरण को संरक्षित रखें।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से आज जल, वायु, भूमि सभी क्षेत्रों में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हमारे सामने है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए हमें अधिक से अधिक सामाजिक वानिकी-कृषि वानिकी को अपनाना होगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक सीमा रानी, पवन गोयल, ज्योति पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि जैन, दुर्गा जिंदल, हिमानी कौशिक, बूथ अध्यक्ष राम सिंह पंवार, अविनाश भारद्वाज, प्रदीप कोहली, राधेश्याम जाटव, मोहित गुप्ता, ओम प्रकाश, ऋषि जायसवाल, सुमित पवार, शिव कुमार गौतम, सोनू पांडे, संजय ध्यानी, मोहित कुमार, विनायक कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button