Blog

प्रदेश सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। धस्माना

माजरीग्रांट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुखविन्दर कौर के समर्थन में कांग्रेस की बैठक ।

खबर को सुनें

जिला कांग्रेस की बैठक में जिला पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।

डोईवाला 23 जुलाई राजेंद्र वर्मा):
परवादून जिला कांग्रेस के कार्यालय के सभागार में आयोजित सभा में पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, जिला पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की विजय निश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रचार अभियान में पूरे मनोबल से जुटना होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि माजरीग्रांट से कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुखविन्दर कौर की जीत के लिए एकजुटता से कार्य करें।

Oplus_16777216
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की जीत निश्चित है, क्योंकि कांग्रेस ने जनता के मुद्दों पर काम किया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की अन्य पदों पर भी कांग्रेस विचारधारा वाले साथियों को विजयी बनाये।

बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना,
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,ईश्वर चंद्र पाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,ताजेंद्र सिंह ताज,प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरुवाण शास्त्री,देवेंद्र सिंह,सुनील बर्मन,मंडल अध्यक्ष देवराज सावन,साजिद अली,राजेन्द्र बिष्ट,मुकेश,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,शंकर मेहरालु,गौरव मल्होत्रा,गुरदीप सिंह,तेजपाल सिंह मोंटी,हरभजन सिंह,शंकर सिंह कन्हियाल,मनोज नेगी,आरिफ अली,लखबीर सिंह,हरप्रीत सिंह,सुनील थपलियाल,बसारत अली,संदीप थापा,युवराज पुन,भरत सौलंकी,बलराम सौलंकी,प्रवीण कुमार सैनी,शेर सिंह सक्सेना आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button