Blog

छात्र-छात्राओं ने ऑपरेशन सिंदूर, कृष्ण नाटिका, उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाती डोली यात्रा का किया सुंदर मंचन।

भारत सभी धर्म के लोगों के त्याग से बना एक सुंदर गुलदस्ता।

खबर को सुनें

डोईवाला 15 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला पब्लिक इंटर कॉलेज में 79 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। नगर क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा रैली ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Oplus_16908288
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज नौटियाल ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया । छात्र-छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर, कृष्ण नाटिका, उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाती डोली यात्रा का सुंदर मंचन कर प्रशंसा बटोरी। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों सुनील कुमार शर्मा, कैप्टन मोर सिंह, बीपी शर्मा, किसान बलबीर सिंह, याकूब अली, दरपान बोरा के अलावा हाई स्कूल, इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं माही, चांदनी, शिद्दा अंजुम, आयशा सलीम, सना अंजुम, नाहिद गुलशन को विद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि सभी को आजादी की महत्वता को समझना चाहिए दो सौ वर्षों की गुलामी के पश्चात यह सुनहरा दिन आया था। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने कहा कि भारत सभी धर्म के लोगों के त्याग से बना एक सुंदर गुलदस्ता है, जिसकी हिफाजत आने वाली पीढ़ी को करनी है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, प्रेम सिंह पांचाल, तेजपाल सिंह, नीमा देवी, आनंद प्रकाश के अलावा वरिष्ठ शिक्षक भुवनेश वर्मा, आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, रत्नेश द्विवेदी, विवेक बधानी, ओमप्रकाश काला, अवधेश सेमवाल, साक्षी सुंदरियाल, पूजा जोशी, सुदेश सहगल, तेजवीर सिंह, किरण बिष्ट, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, मोनिका, अर्चना, राजीव कंडवाल, हिमांशु कश्यप, श्यामानंद रानू शर्मा, अनीता बलोदी, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, दीपक पाल, श्रीपाल, उदय सिंह पाल आदि के अलावा तमाम छात्र छात्राएं मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button