Blog

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में पहली बार रामलीला का भव्य आयोजन।

22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक होगा रामलीला का मंचन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हिमालयन रिक्रेएशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट (एचआरडब्लूटी) की ओर से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में परिसर में पहली बार रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। एचआरडब्लूटी के अध्यक्ष डॉ.हर्ष बहादुर व सचिव रुपेश महरोत्रा ने बताया कि 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन प्रतिदिन शाम 06 बजे से मंचित होगा।
रामलीला के दौरान प्रत्येक दिन रामायण की विभिन्न लीलाओं का सजीव मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्टाफ, छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं स्थानीय जनसमुदाय शामिल होकर दिव्य वातावरण का अनुभव कर सकेंगे।
यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी। पारंपरिक वेशभूषा, मंचन कला और संगीत के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा जन-जन तक पहुँचाई जाएगी।
आयोजन की मुख्य झलकियाँ
पहला दिन (22 सितम्बर) : गणेश लीला, तप लीला, कैलाश लीला, श्रवण कुमार प्रसंग
दूसरा दिन (23 सितम्बर) : राम जन्म, ताड़का वध
तीसरा दिन (24 सितम्बर) : सीता स्वयंवर
चौथा दिन (25 सितम्बर) : वनवास
पाँचवाँ दिन (26 सितम्बर) : भरत मिलाप
छठा दिन (27 सितम्बर) : शूर्पणखा प्रसंग, सीता हरण
सातवाँ दिन (28 सितम्बर) : हनुमान जन्म, बाली-सुग्रीव प्रसंग
आठवाँ दिन (29 सितम्बर) : लंका दहन, अशोक वाटिका
नौवाँ दिन (30 सितम्बर) : विभीषण लंका त्याग, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध
दसवाँ दिन (1 अक्टूबर) : राम-रावण युद्ध, रावण वध
ग्यारहवाँ दिन (2 अक्टूबर) : भगवान राम का राजतिलक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button