Blog

राष्ट्रीय सेवा योजना हमारे ही लिए नहीं अपितु हमें सीखने का एक बड़ा मंच।

एसडीएम पीजी कॉलेज डोईवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीएम पीजी कॉलेज डोईवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें समस्त छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के विषय में जागरूक किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य नॉट मी बट यू के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को समाज के प्रति जागरूक रहे जैसा की महाविद्यालय की प्रोफेसर एन डी शुक्ला ने बताया, राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा तथा त्याग का मार्ग प्रशस्त करता है जैसा की प्रोफेसर नवीन कुमार नैथानी ने संबोधित करते हुए स्वयं सहयोग को बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रतिभा करने के लिए बताया, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा 26 बी प्रमाण पत्र तथा 4 सी प्रमाण पत्र साथ ही महाविद्यालय के 2 सर्वोत्कृष्ट स्वयंसेवी को साई पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्राचार्य ने राष्ट्रीय स्वयंसेवी को आपदा प्रबंधन अन्य पुनर्निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों की सहायता करना आवश्यक पड़ने पर राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल सूत्र वाक्य “not me but you “का पालन करना तथा आपदा की स्थिति में स्वयंसेवियों को जातिगत भेदभाव उच्च नीच सांप्रदायिकता जैसी भावों को विनष्ट करने का एक सहज सामुदायिक जीवन का सृजन करना ही इसका ध्येय है और अध्ययन में निरंतर वृद्धि करना यह मंच राष्ट्रीय सेवा योजना हमारे ही लिए नहीं अपितु हमें सीखने की एक बड़ा मंच उपलब्ध कराता है। संचालन डॉ एस के लाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर किरण जोशी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button