सिविल जज डोईवाला की अध्यक्षता में पीआईसी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।
विधिक साक्षरता शिविर में साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा पर हुई विशेष चर्चा।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय सचिव महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में शुक्रवार को पब्लिक इंटर कॉलेज, डोईवाला में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम माननीय सिविल जज/सचिव महोदया, तहसील विधिक सेवा समिति, डोईवाला की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
उक्त शिविर का सफल संचालन जिला विधिक के स्थानीय प्राविधिक कार्यकर्ता सुभाष तिवाड़ी के द्वारा किया गया।
मुख्य विषय।
साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा
विशेष चर्चा के बिंदु।
1. साइबर अपराधों के प्रकार एवं उनकी पहचान।
2. ऑनलाइन धोखाधड़ी (फ्रॉड) से बचाव के उपाय।
3. सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदाराना उपयोग।
4. विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाएँ।
5. पॉक्सो अधिनियम, यातायात नियम, एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों की जानकारी।
प्रतिभागियों को दी गई अतिरिक्त जानकारी।
विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में।
महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानून।
निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया।
विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके।
प्रतिभागियों की संख्या एवं प्रभाव।
इस शिविर में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण एवं स्थानीय आमजन उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने विषयवस्तु में गहरी रुचि दिखाई तथा कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।
समापन।
शिविर का समापन प्रतिभागियों के प्रश्नोत्तर सत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी को यह आश्वस्त किया गया कि तहसील विधिक सेवा समिति, डोईवाला सदैव समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।



