Blog

नगर पालिका को अटल निर्मल नगर पुरस्कार में द्वितीय स्थान, 01 अक्टूबर को मुख्यमंत्री धामी करेंगे सम्मानित।

नगरवासियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में द्वितीय स्थान हासिल किया।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद ने उत्तराखंड में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण यह सम्मान प्रदान किया गया।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने कहा
कि इस पुरस्कार को पाने में नगरवासियों और कर्मचारियों ने मिलकर कड़ी मेहनत की है।
हम सभी की साझा मेहनत ने इसे संभव बनाया।
तत्कालीन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि यह नगर की समर्पित टीम और नागरिकों की मेहनत का प्रमाण है।
हम इसे नगर की स्वच्छता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानते हैं।

मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि नगर की सफाई और सुगठित प्रशासन में यह पुरस्कार हम सबके प्रयासों का परिणाम है।
नागरिकों का सहयोग हमारे लिए हमेशा प्रेरणा रहा है।
नगर पालिका की यह उपलब्धि नगर की स्वच्छता और सुगठित प्रशासन में एक नया उदाहरण पेश करती है, जो आने वाले समय में अन्य नगरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button