Blog

आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक नीति नहीं, मानसिक आजादी का संकल्प। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल

डोईवाला विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी विषयक भव्य सम्मेलन आयोजित

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला मे डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी विषयक भव्य सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि मानसिक आज़ादी का संकल्प है। जब हम लोकल पर भरोसा करेंगे, तभी देश का पैसा देश में रहेगा।जीएसटी ने पूरे भारत को एक ही बाजार में बदल दिया है। हमारा लक्ष्य है कि किसान, कारीगर और छोटे व्यापारी भी खुद को राष्ट्र निर्माता समझें।

विशिष्ट अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल ने कहा कि लोकल फॉर वोकल सम्मान नहीं, जिम्मेदारी है। यह आंदोलन युवाओं को नौकरी देने वाला बनाएगा। जीएसटी ने पारदर्शिता बढ़ाई और राज्यों की आय मजबूत की। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर जनता तक बदलाव का संदेश पहुंचाएं।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि स्थानीय उद्योग—हर्बल, कृषि, पर्यटन और हस्तशिल्प—को बढ़ावा देना आत्मनिर्भरता का पहला कदम है। रुचि भट्ट ने कहा कि महिला लोकल उद्योग की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब महिलाएं उत्पाद बनाएंगी और बाजार से जुड़ेंगी, समाज की ताकत बढ़ेगी।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब केवल योजना नहीं, बल्कि लोकल से राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक पहुंचाने वाला आंदोलन बन चुका है।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद।

पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, आशीष बहुगुणा,देवदत्त शर्मा सुमित पंवार विकास तेवतिया पंकज शर्मा रश्मि देवी गीतांजलि रावत सौरभ नौडियाल मनीष क्षेत्री, केतन गुप्ता, मनोज काम्बोज,आदेश पंवार ललित पंत हिमांशु भट्ट प्रकाश कोठारी केतन गुप्ता चंद्रभान पाल उषा कोठारी, आशा सेमवाल, भोमा देवी रावत, वंदना स्वामी रोहित भारद्वाज गोविंद सिंह रावत, प्रदीप नेगी, हिमांशु राणा, विनीत राजपूत कुसुम सिद्धू, सुनीता नौटियाल, संतोषी बहुगुणा, पंकज रावत संदीप भट्ट, गुड्डू मिश्रा, सुखदेव चौहान अरुण सोलंकी आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button