Blog

महाविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट सेल द्वारा साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का आयोजन ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में स्किल डेवलपमेंट सेल द्वारा साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्किल सेल के सदस्य डॉ प्रीत पाल सिंह द्वारा छात्रों को स्किल एनहांसमेंट कोर्स के लिए नैसकॉम द्वारा निर्मित फ्यूचर स्किल प्लेटफार्म की जानकारी प्रदान की गयी। डॉ अनुराग भंडारी ने बीए, बी.कॉम एवं बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों को फ्यूचर स्किल एवं इनफ़ोसिस स्प्रिंगबोर्ड के प्लेटफार्म में पंजीकरण कराया जिसके माध्यम से छात्र अपने साइबर सिक्योरिटी का पाठ्यक्रम पूर्ण कर पाएंगे एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करके सर्टिफिकेट भी प्राप्त करपायेंगेी स्किल सेल के संयोजक डॉ अफ़रोज़ इक़बाल ने छात्रों को इनफ़ोसिस स्प्रिंगबोर्ड में भी पंजीकरण कर उसमें सर्टिफिकेट कोर्सेज करने को कहा है।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवेंद्र प्रसाद भट्ट ने छात्रों को इस ऑनलइन प्लेटफार्म के फायदे बताये एवं उन्हें इसमें अनिवार्य रूपसे पंजीकरण करने के लिए भी निर्देश दिए।
कार्यक्रम में बीए, बी.कॉम एवं बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ डॉ पूरण सिंह खाती भी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button