Blog

कर्मचारियों के साथ खड़े हैं जनप्रतिनिधि और सभासद संदीप नेगी, बोले– 50% बोनस किसी हाल में मंजूर नहीं।

कर्मचारियों ने पूर्णतः बोनस देने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर किया जमकर प्रदर्शन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र की लालतप्पड़ स्थित वुडविल फैक्ट्री में दीपावली से पहले बोनस और छुट्टियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फैक्ट्री में लगभग 500 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो पूरे वर्ष मेहनत करते हैं। त्योहार पर सभी को पूरा बोनस और छुट्टियों की उम्मीद थी, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने सिर्फ 50% बोनस देने का निर्णय सुनाया। इस घोषणा से कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। जिसको लेकर सैकड़ो कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट के समक्ष अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि महंगाई के दौर में आधे बोनस में दीपावली मनाना असंभव है। बच्चों की खरीदारी, त्योहार की तैयारी, घर की सजावट और पारिवारिक जरूरतों के लिए पर्याप्त धन नहीं बचेगा।
जनप्रतिनिधि एवं सभासद संदीप नेगी भी कर्मचारियों के समर्थन में खुलकर बोले कहा कि फैक्ट्री के 500 कर्मचारी पूरे साल जी-जान से मेहनत करते हैं। त्योहार पर बोनस उनका हक है, उपकार नहीं। 50% बोनस किसी भी हाल में मंजूर नहीं किया जाएगा। अगर प्रबंधन ने फैसला नहीं बदला तो हम कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो फैक्ट्री के सामने धरना-प्रदर्शन भी होगा।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पूरा बोनस देने का निर्णय नहीं लिया गया, तो वे उत्पादन कार्य रोकने तक का निर्णय ले सकते हैं।
अब सबकी निगाहें फैक्ट्री प्रबंधन पर टिकी हैं कि वह बोनस को लेकर अपना रुख बदलता है या टकराव और गहराता है। इस मौके पर रेखा, किरण, निकिता, वंदना डोली, रीता, आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इस मौके पर राखी किरण, निकिता, शिवानी, रीना मंजू, मधु, पुष्पा, मीरा, पिंकी, लक्ष्मी, डोली, शालू, विनीता, मीना, पुष्पा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button