Blog

दीपावली पर बम पटाखों से झुलसे 15 लोग, सभी की हालत सामान्य।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया उपचार, फार्मेसी अधिकारी मुकेश भंडारी ने बताया सभी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजा गया।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दीपावली की रात क्षेत्र में आतिशबाजी के दौरान कई जगह हादसे हुए। बम पटाखों और फुलझड़ियों की चपेट में आने से 15 लोग झुलस गए। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया।

घायलों में अधिकतर को हाथ, चेहरा और पैरों पर हल्की जलन की चोटें आई थीं। सभी को प्राथमिक उपचार देकर दवाइयां दी गईं और छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने बताया कि हादसे पटाखों को जलाने में लापरवाही के कारण हुए।

फार्मेसी अधिकारी मुकेश भंडारी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। सभी मरीजों को आवश्यक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपावली की रात अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की टीम पूरी तरह सक्रिय रही और सभी मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button