Blog

योग क्रियाओं की झलक ने बांधा समा, साधकों ने दिखाया अनुशासन और सामंजस्य।

स्थापना दिवस पर जनकल्याण योगपीठ में हुआ भव्य आयोजन, योग नृत्य और एरोबिक की प्रस्तुतियों ने जीता दिल।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रविवार को लच्छीवाला स्थित श्री राधे राधे जनकल्याण योगपीठ का परिसर योग के रंग में रंग गया। पाँचवें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में योग साधकों ने ऐसी जटिल योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया कि दर्शक आश्चर्यचकित रह गए।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से हुई, जिसके बाद साधकों ने वस्त्र धोती क्रिया, नौली क्रिया, एरोबिक और जुंबा नृत्य जैसी गतिविधियों की झलकियां प्रस्तुत कीं। योग नृत्य की सुंदर लयबद्ध प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर थम्मन थापा ने किया। उन्होंने योगपीठ की स्थापना, उद्देश्य और समाज में योग के प्रसार पर प्रकाश डाला। योग गुरु विजय शाही ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, एडवोकेट रामेश्वर लोधी, पूर्व ब्लॉक नगीना रानी, बी.पी. थापा, शिवानी थपलियाल, कुसुम गोस्वामी, शिवराज ठाकुर और रामेश्वरी रावत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button