Blog

समिति ने उपजिलाधिकारी से श्री विश्वकर्मा मंदिर बनाने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग उठाई।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री विश्वकर्मा सर्वसमाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी से मिला। उन्होंने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में श्री विश्वकर्मा मंदिर नहीं है। श्री विश्वकर्मा मंदिर बनाने के लिए भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से क्षेत्र में श्री विश्वकर्मा मंदिर बनाने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग उठाई। इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल, जगपाल पांचाल, दीपक पांचाल, महिपाल सिंह, कुंवर सिंह, पूर्व सैनिक प्रताप सिंह बिष्ट, सिलोरी साहब, राणा, दरपान बोरा, कैप्टन विनोद पाल, उमेद बोरा आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button