Blog

वार्ड 5 में तरन्नुम की धमाकेदार जीत—सहकारी समिति में युवाशक्ति की एंट्री।

6 मतों से हासिल की जीत, पुनर्निर्धारित चुनाव में तरन्नुम ने बदला समीकरण,मजदूर वर्ग ने जताई नई कार्यकारिणी से उम्मीद।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारिता समिति लिमिटेड, डोईवाला के वार्ड नंबर 5 (तेलीवाला, न्यामवाला, बाजावाला, छदम्मीवाला) में संचालक पद के लिए हुए चुनाव में तरन्नुम बनो ने 6 मतों के अंतर से प्रभावशाली जीत दर्ज की। दोबारा कराए गए इस चुनाव में तरन्नुम बनो और गुलिस्ता परवीन के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

कुल 67 मतदाताओं में से 62 ने मतदान किया। मतगणना में तरन्नुम बनो को 34 वोट मिले, जबकि गुलिस्ता परवीन को 28 मत प्राप्त हुए। मतदान सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक शांतिपूर्वक चला और परिणाम तुरंत घोषित कर दिए गए।

समिति के मुख्य चुनाव 18 फरवरी 2025 को कराए गए थे, लेकिन हाईकोर्ट ने प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए चुनाव रद्द कर दिए थे। जिसके बाद आज पुनः निर्वाचन कराया गया और वार्ड 5 का परिणाम नए नेतृत्व के रूप में सामने आया।

मारखम ग्रांट के पूर्व ग्राम प्रधान अब्दुल रज्जाक ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समाजहित और मजदूर वर्ग की जीत है। उन्होंने कहा कि तरन्नुम पढ़ी-लिखी और होनहार युवती हैं, जिनसे समिति के कार्यों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

तरन्नुम की जीत पर क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन, इस्लामुद्दीन, मुगीश अहमद, मनोज नोटियाल, मुहम्मद कैफ, तेजपाल सिंह, जवेद हुसैन, गज़ाला, ईश्वर पाल सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई दी और नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button