अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर होने पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन।
डोईवाला में भाजपा सरकार व दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के रूप में भाजपा के बड़े नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी एवं ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हिमालयन चौक, जॉलीग्रांट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना पूरे प्रदेश की लड़ाई है। सरकार यदि दोषियों को बचाने का काम कर रही है तो कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध करेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में अपराध को छिपाने की साजिश का है। भाजपा सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। कांग्रेस मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो और किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।
प्रदर्शन करने वालों में सागर मनवाल, संजीव भट्ट, शार्दुल नेगी, मोहित कपूरवान, रेणु चुनरा, अंजू राजपूत, सुनील वर्मन, बालू सजवान, संजय सिंधवाल, निशिद शर्मा, चंद्रप्रकाश काला, आशु राणा, अमित मनवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



