पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई राष्ट्र सेवा और सुशासन के प्रतीक। बृजभूषण गैरोला
डोईवाला चौक पर अटल जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव, शताब्दी वर्ष को किया नमन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर डोईवाला चौक में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया और उनके विचारों और राष्ट्रसेवा को स्मरण किया गया।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिन्होंने विचारों की मर्यादा, संवाद की संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।उनके सुशासन, विकास और समरसता के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं I
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई योगदान को याद करते हुए कहा कि वे दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर देश के लिए सोचने वाले नेता थे। उनकी कार्यशैली और राष्ट्रभक्ति कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है। जन्मशताब्दी वर्ष में ऐसे आयोजन उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं I
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, संतोषी बहुगुणा, प्रकाश कोठारी, प्रदीप नेगी जेटली, योगी पवार, अरुण सोलंकी अंकित काला, प्रकाश कोठारी आदेश पवार, मनमोहन नौटियाल, शुभम नेगी प्रियांशु नौटियाल, राजकुमार राज, चंदन जायसवाल, आयुष कुमार, सागर थापा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



