Blog

खेल अनुशासन की जीत: अंशिका ने नेशनल ताइक्वांडो में पाया स्वर्ण, राष्ट्रीय मंच पर चमकी रेशम माजरी की प्रतिभा

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दिल्ली में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रेशम माजरी की खिलाड़ी अंशिका ने स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। अंशिका के इस प्रदर्शन ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाई है।

प्रतियोगिता के दौरान अंशिका ने कठिन मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उसके खेल ने निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
उपलब्धि के बाद रेशम माजरी में आयोजित सम्मान समारोह में अंशिका को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अंशिका की सफलता से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

बाहती महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम लखेरू ने कहा कि यह जीत ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाती है और समाज को खेलों के प्रति गंभीर सोच अपनाने का संदेश देती है।
प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम ने कहा कि अंशिका ने कठिन परिश्रम और खेल अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में वह और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।
सम्मान समारोह में शंकर सिंह महरालू, श्याम सिंह, जगत राम, अशोक, नाथूराम, बचन चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button