Blog

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी।

नगर व ब्लॉक कांग्रेस ने संयुक्त रूप से किया पुतला दहन, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोईवाला ने संयुक्त रूप से जॉलीग्रांट चौक पर प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ इस तरह की मारपीट लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह घटना दर्शाती है कि भाजपा शासन में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस इस तरह की गुंडागर्दी के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। सरकार की नाकामी के चलते अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं और अधिकारियों की गरिमा की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार का कुशासन अब जनता के सामने उजागर हो चुका है।

पुतला दहन एवं प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष मोहित कपूरवान, मंडल अध्यक्ष संजीव भट्ट, नगर महासचिव रोहित नेगी, नगर कार्यालय प्रभारी चंद्रप्रकाश काला, अफ़साना, रेखा काण्डपाल, राहुल सैनी, शांतिप्रसाद भट्ट, बालेन्दर सजवान, ताजबर नेगी, मनोज पटवाल, प्रांजल चौहान, अरुण तिवाड़ी, आशीष राणा, खेम सिंह सजवान, सुनील, कमलेश भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button