Blog

शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर हमला लोकतंत्र पर हमला,रायपुर विधायक व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग । मोहित उनियाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देहरादून जनपद में शिक्षा निदेशक व अन्य अधिकारियों पर हुए हमले एवं कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस संबंध में माननीय राज्यपाल महोदय को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर रायपुर विधायक उमेश काऊ व अन्य दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि सरकारी कार्यालय में घुसकर शिक्षा निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की घटना लोकतंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि ही कानून को हाथ में लेने लगेंगे तो प्रदेश में कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा होगा। कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी और रायपुर विधायक उमेश काऊ व अन्य दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल तोड़ने का कार्य करती हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रदेश में कानून सबके लिए समान है या नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति व्यक्त करने के संवैधानिक तरीके मौजूद हैं, लेकिन हिंसा और दबाव की राजनीति किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

परवादून जिला कांग्रेस की मांग है कि रायपुर विधायक उमेश काऊ व अन्य दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई की जाए अन्यथा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल,सभासद गौरव मल्होत्रा,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,अमित सैनी,आरिफ अली,रानीपोखरी मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष मोहित कपरवान,आशिक अली,रेखा कांडपाल सती,रीता क्षेत्री,साहिल अली,संजीव भट्ट,राहुल आर्य,हर्षित उनियाल,विमल गोला,मनोज पाल,महिपाल रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button