राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर धरना नौवें दिन भी जारी, (बड़ी संख्या में महिलाएं व क्षेत्रवासी शामिल, सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार को नौवें दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। धरनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और महिलाएं मौजूद रहीं। आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए रानीपोखरी न्याय पंचायत के प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास को गति मिलेगी। उन्होंने सरकार से इस विषय में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में मांग दोहराई कि जब तक विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।
धरने में अरुण शर्मा, संदीप भट्ट, अनूप चौहान, अनिल कुमार, नवीन चौधरी, सुधीर रतूड़ी, विक्रम भंडारी, सुनील भट्ट, चांद खान, नरेंद्र चौहान, अरुण रावत, पंकज यादव, रविंद चौहान, जगतराम पैन्यूली, दौलतराम, अशोक पुंडरी, लखीराम, अनिता राणा, अनीता पंवार, सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी व महिलाएं मौजूद रही।



