ब्लॉक सभागार में ‘4 साल बेमिसाल, जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम, विभागीय स्टॉलों के साथ मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण।
चार साल में योजनाओं का असर साफ दिख रहा है, यही सरकार की असली उपलब्धि। बृजभूषण गैरोला
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ब्लॉक सभागार में ‘4 साल बेमिसाल, जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुँचाना और विभागीय स्तर पर किए गए कार्यों की जानकारी साझा करना रहा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, कृषि, समाज कल्याण, वन एवं शिक्षा विभाग की ओर से स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया समझाई। बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। महिलाओं ने किट को आत्मनिर्भरता की दिशा में उपयोगी बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल सेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक हैं। योजनाएँ अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लाभ जमीन पर लोगों को मिल रहा है। महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता रही है और ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और जनसेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। महिलाओं के सशक्तिकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से नगर को विकास की नई दिशा मिली है।
कार्यक्रम में एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढोढीयाल, बाल विकास अधिकारी नेहा सिंह, खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष ममता नयाल, आदेश पवार, मनमोहन नौटियाल, विक्रम नेगी, अमित कुमार, ईश्वर रोथान, अरुण सोलंकी, विनीत मनवाल, अनीता गुरंग, पूनम तोमर,कोमल देवी, रीता नेगी, सुमन लता, प्रकाश कोठारी, सीमा सहित भाजपा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



